लखनऊ. कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व गृहमंत्री रामकृष्ण द्विवेदी के समक्ष एआईएमआईएम (आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तहादुल मुसलमीन) के जनपद हरदोई के अध्यक्ष रमाकान्त गुप्ता उर्फ गुड्डू ने अपने तमाम समर्थकों एवं पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ज्वाइनिंग प्रभारी मदनमोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलायी.
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से रमाकान्त गुप्ता उर्फ गुड्डू के साथ मोहम्मद रहमत अंसारी, सौभाग्य सिंह यादव, मो. वारिस अंसारी, सत्यपाल कुरील, अनिरूद्ध सिंह यादव आदि शामिल रहे.
इसके अलावा युवा नेता रातुल हर्ष ने भी आज कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
प्रदेश कांग्रेस के अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व गृहमंत्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. भाजपा, बसपा और समाजवादी पार्टी से आम जनता का मोह भंग हो चुका है. आने वाले 2017 के चुनाव में उ.प्र. में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी.